करनाल। डाॅ. गणेश दास महिला शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डाॅ. राकेश संधु ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसमें विद्यार्थियों को सड़क नियम, यातायात संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद