कुलजिंद्र भाट्ट को सम्मानित करती नगराधीश मोनिका शर्मा। सूचना विभाग
करनाल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के करीब तीन माह बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ को नगराधीश मोनिका शर्मा ने सम्मानित किया। नगराधीश ने उन सभी छात्र-छात्राओं की सराहना की जिन्होंने महोत्सव में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और महोत्सव की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत और भगवत गीता के संदेशों का प्रचार होता है बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच भी मिलता है। ब्यूरो