करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पापांकुशा एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया, सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन हुआ, श्याम भक्तों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। जय श्री श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखे। पंडित दीपक पांडे ने पापांकुशा एकादशी के धार्मिक महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का संदेश देता है। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। संवाद