करनाल। शहर की 108 वर्ष पुरानी संस्था श्री रामायण पाठक सभा का होली मिलन कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड पर आयोजित हुआ। विनोद गुप्ता की अध्यक्षता में पंकज गोयल को नया प्रधान चुना गया। आगामी सत्र के लिए रमेश गुप्ता चेयरमैन, प्रभात गुप्ता सचिव, मनोज गोयल कोषाध्यक्ष और अनिल गुप्ता मुख्य निर्देशक नियुक्त किए गए। सभा के पूर्व प्रधान रमेश गुप्ता, चेयरमैन नरेश गुप्ता और मुख्य निर्देशक राम किशन गुप्ता ने सभा की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया। ब्यूरो