फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेंदुए की सूचना मिलने पर गांव में दशहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। कलवेहड़ी कुंजपुरा रोड पर बीआरडी स्कूल के पास खेतों में बीते तीन दिनों से तेंदुआ आने की सूचना अथवा अफवाह के बाद गांव के आसपास के कुछ गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को लाठी, डंडे एवं तलवारों से लैस कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश करने के लिए सर्च अभियान भी चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


ग्रामीण नरेंद्र कुमार, सोहन सिंह,विजय कुमार एवं अशोक ने बताया कि कुंजपुरा से कलवेहड़ी की तरफ जाने वाली सड़क पर आवर्धन नहर से मात्र कुछ मीटर दूर बीआरडी स्कूल के पास तीन दिन पूर्व रात को तेंदुआ देखा गया। यहां आस-पास बने कुछ डरों पर कई परिवार रहते हैं। इन्हीं डेरो में रहने वाले परिवारों ने सबसे पहले तेंदुए को देखा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि एक गाय का 20-25 दिन का बछड़ा भी गायब है। उन्हें आशंका है कि कहीं तेंदुआ बछड़े को उठा ले गया हो। भयभीत ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के पास कुछ एकड़ भूमि में जंगल है। इसमें काफी पेड़ पौधे खड़े हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी जंगल में तेंदुआ छुपा होगा। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर आज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन दिन के समय तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। क्षेत्र में तेंदुए के आने सूचना फैलने के बाद ग्रामीणों को अपनी जान माल का भय सता रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जोरदार सर्च अभियान चलाया जाए ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।

बॉक्स:
वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। बीआरडी स्कूल के पास 24 घंटे इआरवी की गाड़ी मौजूद रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह सावधान रहें। जल्द ही वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सभी उच्चाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। वह खुद भी इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महावीर, कुंजपुरा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें