भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर
करनाल। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस सेवादल की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नू और ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। देश के विकास में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नू, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो