पंचायतीराज के भवन के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक भगवान दास कबीरपंथी। स्वयं
नीलोखेड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पहले से बने एसडीओ पंचायतीराज के भवन के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। लगभग 48 लाख रुपये से तैयार इस भवन में अब एसडीओ सहित अन्य अधिकारी भी बैठकर कार्य कर सकेंगे। विधायक ने सुंदर नगर क्षेत्र में चार करोड़ से गलियों को पक्का करने के कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए अलग से 2 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है। नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी, बीडीपीओ साहब सिंह, मुकेश भारती, कपिल बख्शी, बलकार सिंह मौजूद रहे। संवाद