फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को न्याय दिलाने के लिए हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। बल्ला की 23 वर्षीय अंकिता की शादी करीब सात पूर्व जींद के गांव करेला में हुई थी। उसने 17 सितंबर को अपनी ससुराल जींद में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। नवविवाहिता की मौत के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार की ओर से गांव में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। तय किया कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो इंसाफ के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
पंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी करवाए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। पंचायत में लड़की के परिजनों ने बताया कि दहेज की बलि चढ़ी अंकिता की शादी 19 फरवरी को करेला गांव के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि अंकिता के ससुराल वाले शादी के एक माह बाद ही उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लग गए थे। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद अंकिता ने अपने पिता सुरेश को बताया कि उसने ससुराल जनों के उत्पीड़न से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। मुझे अपनी जान बहुत प्यारी थी लेकिन शादी के बाद उसने जो सपने संजोए थे। उनमें उसे अंधकार ही अंधकार नजर आया। ससुराल पक्ष की ओर से उसे आए दिन शादी में कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने और ससुराल वालों की मांग पूरा करने के लिए वह अब उन्हें और शर्मिंदा होते नहीं देख सकती। बार-बार दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर अंकिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता के पिता सुरेश ने बताया कि लड़की के ससुराल वालों ने उसे इतना सता दिया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज एवं आत्महत्या के लिए मजबूर करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। पंचायत ने शासन व प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें