तरावड़ी। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने बेहद कायराना तरीके से हमला किया। हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं, लेकिन सरकार को बड़े और कड़े फैसले लेने होंगे। केवल पानी रोकने से कुछ नहीं होने वाला। इसलिए भारत सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में पड़ोसी मुल्क ऐसी घिनौनी हरकत न करे। संवाद