मूनक। गांव के सरपंच प्रतिनिधि व एसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश के पिता कृष्ण लाल उर्फ छोटा राम का रविवार दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया। 82 वर्षीय कृष्ण लाल पिछले एक माह से अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वे सरल स्वभाव व सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से गांव व क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे मूनक में किया जाएगा। संवाद