फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में पेंटर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी समारोह से लौटते समय नेवल हवाई पट्टी के पास पेड़ से टकराई बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। नेवल हवाई पट्टी के पास दलियानपुर गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो पेंटर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। जिसमें 40 वर्षीय सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी को मामूली चोट आई है। साथी ने मृतक के परिजनों को सूचना नहीं दी। मृतक के परिजन हादसे की जांच की मांग कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
दलियानपुर गांव निवासी राजवीर ने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई सतपाल पेंटर था। वह शुक्रवार रात करनाल एक शादी समारोह में आया था। यहां से वह करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर गांव आ रहा था। करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि दोनों का नेवल हवाई पट्टी के पास हादसा हो गया है। मोटरसाइकिल को पेड़ से टकराना बताया गया। जब वह घायल सतपाल को गांव लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने मामले की सूचना कुंजपुरा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि हादसे के बाद सचिन ने उन्हें सूचना नहीं दी। उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया और सतपाल को ई-रिक्शा में लेकर गांव लाया गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सूचना दी जाती तो वह सतपाल को अस्पताल में भर्ती करते और उसकी जान बच सकती जबकि सचिन को मामूली चोट पहुंची है। कुंजपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें