करनाल। नई अनाज मंडी में दो आढ़तियों की दुकान से चोर करीब 160 धान की बोरियां चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में औगंध गांव निवासी भूषण ने बताया कि नई अनाज मंडी में उसकी दुकान है। जब वह सुबह दुकान पर जाने लगे तो मजदूरों ने फोन पर सूचित किया की 75 कट्टे धान के चोरी कर लिए हैं। वहीं दूसरी दुकान गरिमा ट्रेडिंग से भी 85 कट्टे धान चोरी हो गए। संवाद