घरौंडा। घरौंडा अनाज मंडी में शनिवार को तीन सरकारी एजेंसियों ने धान की खरीद की है। इससे खुश होकर मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों ने मिठाई तक बांटी। मंडी सचिव चंद्रप्रकाश की अगुवाई में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और स्टेट वेयरहाउस के अधिकारी अनाज मंडी पहुंचे और धान का निरीक्षण किया और नमी की जांच की। कुछ ढेरियों की खरीद की गई। संवाद