फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पबाना हसनपुर ने मूनक को हराकर जीते 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। क्रिकेट प्रतियोगिता में पबाना हसनपुर ने फौजी डेरा मूनक को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मूनक ने दो ओवर में मात्र 10 रन बनाए। जवाब में पबाना की टीम ने एक ओवर एक गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। अब पबाना हसनपुर का सेमीफाइनल मैच मतलौडा की टीम से होना है। पिछले सप्ताह आयोजित प्रतियोगिता में भी पबाना की टीम ने प्रतियोगिता के सभी मैच जीते। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। टीमों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक टीम के चार-चार मैच हुए, पबाना हसनपुर की टीम ने सभी चार मैच जीतकर अपनी जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें