फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट में पबाना हसनपुर ने शेखपुरा मंचूरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतियोगिता में राहुल शर्मा 17 विकेट लेकर बने बेहतर गेंदबाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शेखपुरा मंचूरी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पबाना हसनपुर ने शेखपुरा मंचूरी को फाइनल मैच में हरा दिया। शेखपुरा मंचूरी प्रबंधन की ओर से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पबाना हसनपुर की टीम ने सभी चार मैच जीते। पूरी प्रतियोगिता में राहुल शर्मा को 17 विकेट लेने पर बेहतर गेंदबाज चुना गया। विजेता टीम को 11 हजार व बेहतर बॉलर को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

रविवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में शेखपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पबाना की टीम को बल्लेबाजी दी। पबाना की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर 62 रन बनाए। जवाब में शेखपुरा की टीम छह ओवर में मात्र 48 रन ही बना पाई। पबाना टीम की ओर से राहुल शर्मा ने सर्वाधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पबाना हसपुर की टीम ने जीते सभी मैच



प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक टीम के चार-चार मैच हुए, पबाना हसनपुर की टीम ने सभी चार मैच जीतकर जीत का परचम लहराया।
- पबाना हसनपुर टीम की ओर से जीते गए मैच



पहला
- पिचोलिया
- जीते

दूसरा
- हाबड़ी
- जीते

तीसरा
- गोल्ली
- जीते

चौथा
- शेखपुरा
- जीते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें