फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार मिला, दलाल हुए बेरोजगार : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री बोले, प्रधानमंत्री से हरियाणा की सभी 10 सीटें देने का वादा करके आया हूं
- सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस को छोड़ पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन
- जिलेराम शर्मा 2009 में हजकां से असंध विधान सभा क्षेत्र से बने थे विधायक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाती है जबकि हरियाणा सरकार की निष्पक्षता के चलते नौकरियों व अन्य कार्यों में लगे कांग्रेस के दलाल जरूर बेरोजगार हुए हैं। वह भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस को छोड़कर पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने भाजपा का दामन थामा। जिलेराम शर्मा 2009 में हजकां से असंध विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने थे।
भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में मुख्यमंत्री ने लाल एक्सप्रेस वे की पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि 2018 में वह केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चाय पर मिले तो उन्होंने उनसे कहा कि हरियाणा में द्वारिका एक्सप्रेस वे बना दीजिए, जिसमें करीब दो या ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च आएगा। गडकरी जी ने उसी समय बनाने की घोषणा कर दी लेकिन जब डीपीआर तैयार हुई, इस्टीमेट बना तो करीब 10 हजार करोड़ पहुंच गया लेकिन फिर गडकरी जी ने कहा था कि चाहे जैसे भी हो ये एक्सप्रेस वे वह बनाएंगे। जिसकी सौगात आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा को दी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से हरियाणा की 10 की 10 सीटें देने का वादा करके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ माहौल बन रहा है, खुशहाली में हरियाणा देश में पहले नंबर पर है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार मिला है, काम करने वालों को कौशल सिखाकर स्वरोजगार दिलाया है। हरियाणा मेरा परिवार है, सेवा करना मेरा धर्म है। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, सांसद संजय भाटिया और पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें