फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी का बंधन आत्मा-परमात्मा के बीच का पवित्र नाता : प्रेम दीदी

विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का स्वागत करती  बीके प्रेम दीदी। 
विज्ञापन
घरौंडा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंद सरोवर में रक्षाबंधन स्नेह मिलन और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रहे। रविवार की शाम आनंद सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में सेवा केंद्र की संचालिका बीके रेणु दीदी ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया। प्रेम दीदी ने कहा कि राखी का बंधन आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्र नाता है। जब आत्मा जागरूक होती है, तो वह प्रकृति की रक्षा की दिशा में भी जिम्मेदार बनती है। मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण ने ब्रह्माकुमारीज की ओर से समाज में फैलाए जा रहे आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों की प्रशंसा की। नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने आयोजन को एक पारिवारिक और शांति से परिपूर्ण वातावरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें