फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोचक व ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया

Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में रोचक एवं ज्ञानवर्धक ​क्विज प्रतियोगिता का
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के पीजी कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से रोचक एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिक्षित को प्रथम, वैभव को द्वितीय व जशनप्रीत कौर को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रोत्साहन पुरस्कार खुशी को प्रदान किया गया। कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. रामकुमार सैनी ने छात्रों को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया और विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. जगजोत कौर ने डॉ. रामकुमार सैनी, सभी स्टाफ सदस्यों व छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने व सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. प्रदीप सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. नेहा मिश्रा एवं प्रो. पुनीत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें