करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ ने तीन दिवसीय जीवन कौशल विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला का थीम स्वयं की देखभाल रखा गया। पहले दिन स्वास्थ्य व कल्याण और अंगदान जागरूकता विषय पर विशेषसत्र का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डाॅ. नीना ने कहा कि अंगदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता दीप्ति शिखा ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. एकता अरोड़ा, डाॅ. सुमन चौधरी व डाॅ. पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद