समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित डीसी उत्तम सिंह और अन्य। सूचना विभाग
करनाल। जिला सचिवालय में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मत्स्य एवं ट्रांसपोर्ट विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर बुंडरू ने विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को 45 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगराधीश मोनिका, उप निगम आयुक्त अभय सिंह यादव, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. वजीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद