फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीर्ष पदों पर निजी क्षेत्र से नियुक्ति का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एलआईसी और सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों में शीर्ष पदों पर निजी क्षेत्र से व्यक्तियों की नियुक्ति के सरकारी निर्णय का ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईआईईए) ने विरोध किया है। एआईआईईए के मंडल सचिव नीरज अरोड़ा ने इसे राष्ट्रीयकरण की भावना पर प्रहार और निजीकरण का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति की ओर से हाल ही में जारी संशोधित समेकित दिशा-निर्देश के जरिये सरकार ने एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों और बैंकों के पूर्णकालिक निदेशक, प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों पर बाहरी नियुक्तियों का मार्ग खोला है, जो संसद में पारित अधिनियमों की भावना के विपरीत है। ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें