करनाल। विदेशी कंपनी गो बैक, स्टारलिंक भगाओ, स्वदेशी लाओ के नारों के साथ बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। लघु सचिवालय में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए विदेशी कंपनियों, विशेषकर स्टारलिंक को लाइसेंस देने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने उपायुक्त के प्रतिनिधि तहसीलदार कृष्ण कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में गंभीरता से विचार करने की मांग की। सतीश चावला, अशोक चौधरी, सुधीर कुमार, धनेश कुमार, प्रवेश अग्रवाल, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।