फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑपरेशन आक्रमण चला 49 अपराधियों को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के अनुसार जिला पुलिस की ओर से अपराधों को रोकने व अपराधियों को काबू करने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। पूरे जिले में कार्यवाही करने के लिए पुलिस की 65 टीमों का गठन किया गया। जिनमें 260 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। पुलिस की टीमों द्वारा थाना मधुबन में दर्ज हत्या के मामले में एक आरोपी, हत्या के प्रयास में दो आरोपी, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में एक, जुआ अधिनियम के तहत एक और एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी को काबू किया है। इससे अलग आबकारी अधिनियम के तहत 28 मामले दर्ज किए गए। जिनमें 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 471 बोतल कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन




जिला पुलिस की ओर से थाना स्तर पर ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया था। जिला पुलिस की स्पेशल इकाइयों ने ऑपरेशन आक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑपरेशन आक्रमण का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था स्थापित कर आमजन के मन में सुरक्षा भावों को पुख्ता करना और शरारती तत्वों व अपराधियों के मन में अपराधों के प्रति भय उत्पन्न करना है।
विज्ञापन

- दीपक सहारन, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें