करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए एक दिन शेष है। यह विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। यदि अब दाखिला लेने से चूक जाते हैं, तो शायद दोबारा मौका न मिले। चूंकि विभाग ने अभी तक तिथि आगे बढ़ाने की जानकारी नहीं दी है। प्रदेश में विस चुनाव चल रहे हैं। स्टाफ की ड्यूटियां चुनाव में लगी हैं, ऐसे में तिथि बढ़ना भी मुश्किल है।
वहीं, आईटीआई में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में दाखिले की तिथि बढ़ना मुश्किल है। इसके चलते शनिवार को भी दाखिला संबंधी कोई कार्य नहीं हुआ। आईटीआई संस्थान में पूरी तरह छुट्टी रही। इससे पहले विभाग की ओर से छुट्टी के दिन भी संस्थान खोलकर दाखिले किए जा रहे थे। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 30 सितंबर दाखिले की अंतिम तिथि है। शनिवार को छुट्टी के चलते दाखिले नहीं किए गए। वहीं, रविवार को आईटीआई बंद रहेगी। ऐसे में केवल एक दिन ही दाखिले के बचा है। यदि यह मौका विद्यार्थी चूक जाते हैं, तो शायद दोबारा मौका न मिल पाए।