फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी महंगी, खाते से निकाले 73,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। एक व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग महंगी पड़ गई। अपनी पसंद के रंग का मंगवाया गया सूट नहीं मिला उसने रिफंड के लिए मैसेज भेज दिया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने कस्टमर केयर के नाम पर बैंक डिटेल पूछकर खाते से 73,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमर सिंह कॉलोनी शाहपुर निवासी प्रवीन कुमार ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आर्डिशिफैशनडॉटकॉम से ऑनलाइन सूट का ऑर्डर किया। 22 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे उसके पास सूट का ऑर्डर आ गया और उसने उसे सूट की नकद पेमेंट कर दी। उसके बाद वह घर गया और पत्नी को सूट दिखाया। जब पत्नी ने सूट देखा तो जो सूट उसने पसंद कर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उस रंग और कपड़े का सूट नहीं मिला। जिसके बाद उसने सूट का ऑनलाइन रिफंड का मैसेज डाल दिया। जिसके करीब एक घंटे बाद कस्टमर केयर बताकर किसी का फोन आया और उसने कहा कि वे सूट का दूसरा रंग भिजवा देंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे ही रिफंड लेने हैं। इसके बाद आरोपी ने उससे बैंक डिटेल और गूगल पे का नंबर ले लिया और फोन काट दिया। 24 अक्तूबर को उसके खाते से दो बार में 73 हजार 500 रुपये कटने का मैसेज मिला। इसमें 23 हजार 500, और 50 हजार रुपये का दूसरा मैसेज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें