फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि यंत्राें के लिए निकाला गया ऑनलाइन ड्रॉ, 391 किसानों का हुआ चयन

Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी देने के लिए लघु सचिवालय में सोमवार को डीएलसीई सदस्यों और किसानों के समक्ष ऑनलाइन ड्रॉ निकला गया। इसमें 391 किसानों का चयन हुआ। उप-कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके तहत सोमवार को उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। हालांकि इससे पहले भी 1110 किसानों का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त 2025 तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 1904 किसानों ने कुल 3509 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें