फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ट्रक की चपेट में आने से घायल मोटरसाइकिल सवार कुटेल गांव के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो युवक उपचाराधीन हैं। उन्हें राजकीय अस्पताल से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मधुबन थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुटेल निवासी अमित का कहना है कि वह करनाल के सेक्टर सात में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। दो फरवरी की रात वह अपने गांव के रहने वाले गौरव व संजीव के साथ बाइक पर जा रहा था। जब बाइक कुटेल मोड़ से आगे एक राइस मिल के समीप पहुंची वहां बिना रिफ्लेक्टर व इंडीकेटर के खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उन्हें घायल हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां संजीव की मौत हो गई। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक उमेश कुमार का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें