फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का एक नया केस मिला, अब तक जिले में 28 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
. अगस्त के बाद सितंबर में भी डेंगू की रफ्तार जारी, हर दूसरे दिन मिल रहे केस
विज्ञापन

- जनवरी से जुलाई तक मिले थे 10 केस, अकेले अगस्त आए 11 केस

- सितंबर में मात्र सात दिनों में सामने आ चुके है सात केस, ऐसे में इस माह बढ़ सकता है डेंगू का ग्राफ

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जो डेंगू के लार्वा को बढ़ाने का काम कर रहा है। आंकडों पर नजर डालें तो जिले में जहां जनवरी से जुलाई तक डेंगू के 10 केस मिले थे और अकेले अगस्त में ही 11 केस सामने आए थे। वहीं सितंबर के मात्र सात दिनों में 700 जगह डेंगू का लार्वा मिला है और सात केस पॉजिटिव आए हैं। विभाग ने केस मिलने पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधि बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि शनिवार को टीमों ने 5962 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 60 घरों में पर लार्वा मिला और 29 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी व घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय को अपनाने, विद्यालय में डेंगू पर आधारित कुछ विशेष गतिविधि जैसे क्विज, ड्राइंग कंपटीशन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन

जिले में 166 टीमों ने अब तक 8,61,385 घरों को कवर कर लिया हैं। जिसमें से अभी तक 4508 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 2286 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 3,144 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 28 डेंगू के केस आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन



डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपाय

मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जिससे बचाव जरूरी है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।

सितंबर में मिले लार्वा व डेंगू केसों पर एक नजर
तिथि लार्वा केस
एक 02 00
दो 94 02
तीन 180 02
चार 216 00
पांच 102 00
छह 46 02
सात 60 01
कुल 700 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें