फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे खेलने के लिए जॉर्जिया भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कराटे खेलने के लिए जॉर्जिया भेजने के नाम पर दो महिलाओं से दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बबली और आमना गांव शेखपुरा जागीर करनाल ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल में एक कराटे का कोच राहुल है, जिसको 8 जुलाई 2019 को गांव का ही एक लड़का प्रदीप लेकर आया था। बबली ने बताया कि आरोपी राहुल ने मेरी लड़की आंचल को कराटे में प्रशिक्षण के लिए जार्जिया भेजने का सब्जबाग दिखाया और साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिये। वहीं आमना से भी एक लाख 50 हजार रुपये विदेश में खेलने के नाम पर ले लिये। उसने हमें जो दस्तावेज दिये बाद में वे नकली साबित हुये। आरोप है कि इस काम में राहुल के साथ देवेन्द्र पटवारी व सुरजीत भी शामिल हैं। सुरजीत विदेश में रहता है। पीड़िता का कहना है कि जब वे आरोपी राहुल के घर बहादुरगढ़ पैसे वापस मांगने गये तो वहां उसके पिता ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें