करनाल। फूसगढ़ में एक दानपात्र से चोर एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। मंदिर निर्माण के लिए वह दानपात्र रखा गया था। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में फूसगढ़ निवासी आशु कुमार ने बताया कि उसकी दुकान व घर एक साथ है। उसकी दुकान में एक दानपात्र रखा हुआ था। जो बैंक कॉलोनी में बन रहे मंदिर का था। मंदिर का निर्माण कार्य रुकने के कारण उस दानपात्र को 14 जनवरी को रखा था। ताकि दान आने पर मंदिर में कार्य दोबारा से शुरू करवा सके। उस दान पात्र के अंदर करीब एक लाख रुपये थे। उसका बेटा बीमार था तो घर के सदस्य उसके इलाज में व्यस्त थे। उसका बेटा अस्पताल में दाखिल था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति दानपात्र से रुपये चोरी कर ले गया। संवाद