करनाल। नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को चार शिकायतें आईं, इनमें से एक शिकायत का मौके पर समाधान कर दिया गया। समाधान शिविरों में फरियादियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। प्रधानमंत्री का दौरा व जिले में हो रही अन्य गतिविधियों के कारण शीर्ष अधिकारी भी व्यस्त रह रहे हैं। जिसके कारण शिकायतों के निस्तारण में भी कमी आ रही है। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में चार शिकायतें आईं, इनमें एक टैक्स शाखा से संबंधित शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सप्ताहभर के अंदर निस्तारित करने के आदेश के साथ भेजा गया है। संवाद