फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में दो सड़क हादसे हुए। बलड़ी बाइपास पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दूसरा हादसा काछवा गांव के समीप हुआ जिसमें महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इंद्री रोड पर नए बस स्टैंड के समीप रविवार सुबह करीब 6 बजे नेपाल निवासी प्रकाश अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर निकल रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे प्रकाश की मौत हो गई और उसके दो साथियों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। प्रकाश आईटीआई चौक पर तहसीलदार के घर खाना बनाने का काम करता था। दूसरा हादसा काछवा गांव के समीप हुआ जहां आमने-सामने दो कारों की टक्कर को गई। जिसमें महिला सहित 5 लोग चोटिल हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें