सड़क हादसे में एक साधू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक साधू के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव पाढ़ा निवासी पवन कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे मैं अपनी बाइक से अपने घर आ रहा था। रास्ते में सुरजीत पोलट्री फार्म गांव बाल रांगडान के पास सड़क पर काफी लोग खड़े थे। बाइक रोककर देखा तो मेरा भाई रामकुमार जो कि साधू है घायल अवस्था में पड़ा था। उसके हम निजी वाहन से अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो