कोरोना के बुधवार को 4 केस आए और एक मरीज की मौत हो गई है। ब्लैक फंगस का भी एक मरीज मिला है और एक मरीज की मौत हो गई है। कोरोना और ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तो घटी है लेकिन मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। अभी तक ब्लैक फंगस के 194 मरीज मिल चुके हैं और इनमें से 39 दाखिल हैं, 52 की मौत हो चुकी है, 57 को रेफर किया गया है। कोरोना के 19 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक 541 की जान जा चुकी है। जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.91 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। कोरोना के 105 एक्टिव केस हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए 36 सेंटर बनाए गए थे। इन सेंटरों पर 3488 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। वहीं दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसताड़ा की प्रवक्ता डॉ नन्दना ने कोरोना की दूसरी डोज लेने के बाद कहा कि प्रत्येक, विशेषकर युवा टीकाकरण अभियान में शामिल होकर स्वयं के साथ-साथ अपने मित्रों और घर के सभी सदस्यों का टीकाकरण करवाएं।