फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। अब वह फेसबुक के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसा फिर ब्लैकमेल कर रुपये एेंठ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में युवक के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे एक करोड़ रुपये ऐंठने का मामला आया है। ठग ने फेसबुक पर पहले लड़की की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी फिर चेटिंग की। फिर उसे अपने जाल में फंसाकर उसके साथ लड़की के जरिए अश्लील वीडियो कॉल की। इसके बाद उस वीडियो कॉल को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर इंद्री थाना क्षेत्र के युवक से एक करोड़ रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना किया तो उसके बेटे को उठवाने तक की धमकी दी है। फिलहाल इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके फेसबुक पर वीडियो कॉल आई। उसने कॉल उठाई तो एक निर्वस्त्र युवती सामने थी। जिसके बाद व्यक्ति ने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद व्यक्ति के फोन पर कई बार कॉल आई। परंतु उसने कॉल रिसीव नहीं की। व्यक्ति का आरोप है कि करीब 5 मिनट बाद उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग की। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसके बेटे को उठाने की धमकी दी। थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें