पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी से 850 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। उप निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में टीम नूर महल चौक करनाल के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गुरमेल सिंह निवासी कर्ण विहार करनाल चूरा पोस्त बेचने का काम करता है जो किसी ग्राहक के इंतजार में एसएस फार्म सेक्टर 6 के सामने मैन सड़क पर खड़ा है। सूचना के बाद मौके पर दबिश दी गई तो आरोपी गुरमेल सिंह को काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 850 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-32/33 जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने एक किलोग्राम चूरा पोस्त एक हजार रुपये किलो के हिसाब से मेरठ रोड करनाल से एक ट्रक ड्राईवर से खरीदा था। जिसमें से कुछ चूरा पोस्त उसने खा लिया और कुछ अन्य ग्राहक को बेच दिया।