करनाल। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 1 किलो 468 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित इंद्री क्षेत्र निवासी रामपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ 24 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना इंद्री में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। ब्यूरो