फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 ग्राम स्मैक के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-पिता के साथ करता था अफीम की तस्करी, 410 ग्राम के साथ काबू
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने 410 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 1 मई को उप निरीक्षक रोहतास एंटी नारकोटिक्स सेल की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी दीपक कुमार निवासी मोदीपुर थाना कुंजपुरा जिला करनाल को सूचना पर अफीम सहित गांव घीड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी में 410 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कुंजपुरा जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम को उत्तराखंड के ऋषिकेश से सस्ते दाम पर खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि उसके पिता व भाई भी अफीम तस्करी का काम करते थे। भाई अफीम तस्करी के केस में जेल में है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें