फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर धो दिए किसानों के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर बारिश ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया। सुबह से शाम तक दिनभर बादल छाए रहे, शाम को अचानक बारिश हुई तो किसान परेशान हो गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिले में कई स्थानों पर गेहूं और सरसों की फसलें खराब हो चुकी हैं। शुक्रवार को आई बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। 31 मार्च को बादल छाने की संभावना है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम साफ रहा। शाम होते-होते फिर बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे से 8 बजे तक बारिश हुई। इससे जहां मौसम में ठंडा हो गया वहीं सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को झेलनी पड़ी। बता दें कि पांच दिन पहले हुई बारिश के कारण पहले से ही जिले में फसलें खराब हो चुकी हैं, सरकार ने गिरदावरी के आदेश दे रखे हैं, लेकिन कोरोना के चलते अभी तक खराब फसलों का सर्वे नहीं हो पाया है। शुक्रवार की बारिश ने और समस्या बढ़ा दी है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। 31 मार्च को बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें