करनाल। ई-रिक्शा से अचार के लिए आम लेने सब्जी मंडी जा रही एक बुजुर्ग महिला को नशा सुंघाकर कानों की दोनों बालियां निकाल ली। महिला ने थाना सिविल लाइन को शिकायत दी है। फूसगढ़ की एक बुजुर्ग महिला अपने घर से शाम को पांच बजे आम खरीदने के लिए सब्जी मंडी के लिए चली। राजीवपुरम से एक ई-रिक्शा लिया। बताते हैं कि ई-रिक्शा चालक ने सेक्टर 13 में रिक्शा रोका, एक महिला व पुरुष पहले से बैठी बुजुर्ग महिला के दोनों ओर बैठ गए। इसी बीच उन्होंने किसी नशीली दवा का स्प्रे कर दिया। इससे महिला को नींद आ गई और दोनों महिला पुरुष महिला के कानों की बालियां निकालकर रफूचक्कर हो गए। संवाद