फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 30 Apr 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजीवपुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का शव घर के अंदर ही पड़ा रहा। परिवार के सदस्यों का जब बुजुर्ग से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने मौके पर आकर देखा जहां उसका शव पड़ा था। पुलिस के अनुसार सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त राजेश कुमार राजीव पुरम में रहता था। उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। वह उक्त मकान में अकेला था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बुजुर्ग से बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। करीब सप्ताह भर से जब संपर्क नहीं हुआ तो आसपास के लोगों ने जानकारी ली। शनिवार को जब परिवार लौटा तो मकान के अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा था। देखने से पता चल रहा था कि बुजुर्ग की कई दिनों पहले मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें