फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुजुर्ग ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। कुंजपुरा थाना अंतर्गत नेवल गांव की फौजी कॉलोनी में एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर अवस्था में करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि 70 वर्षीय प्रीतम सिंह नेवल गांव की फौजी कॉलोनी में रहता है। बुधवार देर रात उसने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली उसकी ठोड़ी के नीचे लगी है। बताया जा रहा है कि प्रीतम सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। अभी तक गोली मारने के मूल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कुंजपुरा थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि प्रीतम सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें