फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 1008 मंत्रों के साथ महायज्ञ में डालीं आहुति

Sun, 26 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जय ओंकार सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सर्व कल्याण की कामना के साथ जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से जाटो गेट स्थित शिवालय में सामूहिक ओंकार महायज्ञ का आयोजन हुआ। सीता नवमी के अवसर पर सैकड़ों परिवारों ने अलग-अलग कुंड पर बैठकर जय गुरुदेव जय ओंकार के 1008 मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति डालीं। यज्ञ की पूर्णाहुति जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज ने डाली। यज्ञ उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से 251 कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। यज्ञ में मंत्रोच्चारण पंडित राधेश्याम, पंडित मांगे राम और पंडित हरिराम शर्मा ने किया। जय ओंकार संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों से गुरु महिमा का बखान किया। समिति के सदस्य जगमोहन शर्मा, संजय मिड्डा, राजकुमार तलवार, शिवनंदन शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें