फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी को नहीं मिल रही उचित हिस्सेदारी : तंवर

Mon, 27 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। हिसार के कबीर छात्रावास में 23 नवंबर को प्रस्तावित ओबीसी ब्रिगेड का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने के लिए रविवार को ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर असंध पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि क्लास-1 व क्लास-2 में जो आरक्षण अधूरा है, उसको तुरंत प्रभाव से हरियाणा में 27 प्रतिशत किया जाना चाहिए और पिछड़ा वर्ग को सत्ता में उनकी संख्या के हिसाब भागीदारी दी जानी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सम्मेलन में पिछड़े वर्ग की लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। भाजपा व कांग्रेस ने टिकटों के बंटवारे में पिछड़ा वर्ग-ए की अनदेखी की है। पिछड़ा वर्ग-ए को उनकी संख्या के हिसाब से भी टिकटे नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को सत्ता में उनकी संख्या के हिसाब से भागीदारी नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तंवर ने प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन प्रमुख रामकुमार प्रजापति,फाउंडर मेंबर उदय चंद फौजी , रवि सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें