निगदू। माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को नो नशा नेशन कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे गांव कारसा डोड में बस स्टैंड के नजदीक रूलहन पट्टी चौपाल में 101 कुंडीय हवन-यज्ञ के साथ होगा। इसमें नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी और स्लोगन व नुक्कड़ नाटक सहित कई गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी की अध्यक्षता, डीएवी कमेटी और आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। संवाद