फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं मिला कोरोना का नया संक्रमित, पांच सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में बुधवार को कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। वहीं दो दिन से सक्रिय मामलों की संख्या पांच है, जो होम आइसोलेट हैं। बुधवार को कोई सैंपल नहीं लिए गए हैं। जबकि पहले के लिए हुए 26 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में बीते 18 दिनों में 20 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें से हर मरीज तीन से चार दिन के अंदर ठीक हुआ है। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है और सभी मरीजों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें