श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में भोले बाबा की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। सेक्टर-8 के श्रीराम मंदिर में रविवार सुबह भोले बाबा की शिव स्तुति, पंचाक्षरी मंगलम का पाठ और ओम नमः शिवाय का जाप किया। पंडित हरीश आचार्य ने सभी श्रद्धालुओं से भोले नाथ का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और पंचामृत स्नान करवाया। अनु खट्टर ने बना दो मेरी बिगड़ी ओ भोले बाबा मैं आऊ तेरी नगरी, भोले बाबा हरिद्वार से भर ले आऊ गगरी भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संगीता बत्रा ने पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन भोले बाबा घर आएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे भजन गाया। शाम के समय सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में मीरा सिंह, मुरारी बत्रा, सुरेंद्र गुप्ता, रविंद्र बत्रा, उषा ढींगरा, चंद्र अरोड़ा, संतोष डाटा, सर्वेश डाटा आदि मौजूद रहे। संवाद