फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार लाख के नट बोल्ट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव सग्गा में एक गोदाम से करीब चार लाख रुपये के नोट बोल्ट चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिकायत में गांव बराड़ा निवासी प्रतीक जैन ने बताया कि उनका सग्गा गांव के बस स्टैंड के पास एचवीपीएनएल की लाइन 132 केवी का टावर का सामान रखा हुआ है। जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

वहां, दो चौकीदार भी रखे हुए है। सुबह चौकीदार गोविंद था। इसकी सुबह आठ से रात के 8 बजे तक ड्यूटी थी। रात को चौकीदार बलविंद्र की ड्यूटी थी। जो रात के 8 बजे से सुबह 8 बजे तक है। 15 सितंबर को सुबह वाले चौकीदार ने रात वाले चौकीदार को बताया कि उसने सामान चेक किया तो करीब 70 कट्टे नट बोल्ट के कम मिले। एक कट्टे का वजन 50 किलोग्राम था। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये हैं। इन्हें कोई चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें