फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन-आंगन लगे पोषण वाटिकाएं : डॉ. चौहान

Thu, 11 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। हर घर के आंगन में पोषण वाटिका होना चाहिए। हमें जहर मुक्त अनाज, सब्जियां और फल अपने भोजन में शामिल करने चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे घरों तक पहुंचने वाली सब्जियां और फल कितने सुरक्षित और रसायन मुक्त हैं। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान बुधवार को संस्थान में मनरेगा ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में राज्य के छह जिलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। गुरबिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सौरभ खुराना एबीपीओ उकलाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें