फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज दो घंटे हड़ताल पर रहेंगी नर्सिंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाकर किया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लगातार दूसरे दिन जिलेभर की 277 नर्सिंग अधिकारियों ने रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाकर काम किया। 25 जुलाई को सभी दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगी। ऐसे में 25 जुलाई को दो घंटे के लिए ओपीडी, आईपीडी, ट्रामा सेंटर, आईसीयू की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
नर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन करनाल की जिला प्रधान मंजु कोचर ने बताया कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये, केंद्र के समान ग्रुप-सी से ग्रुप बी में करने, उप निदेशक व सहायक निदेशक नर्सिंग के पद को भरने इत्यादि के बारे में समय-समय पर अवगत करवा चुकी है लेकिन विभाग व सरकार की ओर से कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोष स्वरूप दूसरे दिन भी सभी नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। अब 25 जुलाई सुबह नौ बजे से 11 बजे तक हड़ताल पर रहेंगी। मौके पर उप-प्रधान दीपा रानी, सचिव सुरजीत कौर व आरती कोचर, कोषाध्यक्ष सुखविंद्र कौर व मंजु कादियान, सलाहकार पूजा गहलोत, वर्षा, रविंद्र, रेखा, भारती ग्रोवर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें